चित्रकूट मण्डल के आर्य समाज और आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं की बैठक कल
⭕सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के राजनंदनी पैलेस में रविवार को प्रातः 10बजे से आर्य समाज और आर्यवीरदल के कार्यकर्ताओं की मंडलीय स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रांतीय संचालक पंकज कुमार आर्य तथा हरी सिंह आर्य संगठन मंत्री दिल्ली बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
आर्य वीर दल मध्य उत्तर प्रदेश के संचालक डाक्टर विवेक आर्य ने बताया कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की 200 वी जन्म जयंतीवर्ष के उपलक्ष्य में देश विदेश की सभी आर्य समाजों द्वारा महर्षि के कल्याणकारी उपदेशो एवं संदेशों का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु एक अभियान चलाया जाना है जिससे अधिक से अधिक जनता तक स्वामी दयानन्द की सर्वहितकारी विचारों को पहुचाया जा सके। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु चित्रकूट मण्डल के सभी आर्य समाज एवं आर्य वीर दल के समस्त कार्यकर्ताओ की एक विशेष बैठक जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज सुमेरपुर के तत्वावधान में राजनन्दनी पैलेश सुमेरपुर धर्मेश्वर बाबा मन्दिर के पास दिनांक 27 अगस्त 2023 प्रातः 10 बजे से आयोजित की जा रही है। जिसमें गरिमामयी उपस्थिति आचार्य श्री पंकज कुमार आर्य अलीगढ़ प्रान्तीय संचालक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश तथा हरी सिंह आर्य संगठन मंत्री आर्य वीर दल दिल्ली की रहेगी।