Wellcome Mandakini Times Digital News Portel - मन्दाकिनी टाइम्स में प्रकाशित होने वाले सभी लेखों व खबरों का सीधा संबंध खबर प्रदाता से है और सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी खबर देने वाले की होगी .More Info . - mandakinitimes@gmail.com समस्स्त प्रकार के विवादों के लिए न्याय क्षेत्र चित्रकूट होगा आजादी के अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों के योगदान पर पुस्तक प्रकाशित।

विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव ही उपाय है - अपनी जिम्मेदारी निभाना है कोरोना को भगाना है - मन्दाकिनी टाइम्स न्यूज़ वेब

Breking News

6/recent/ticker-posts

आजादी के अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों के योगदान पर पुस्तक प्रकाशित।

 'राष्ट्र साधना के पथिक' पुस्तक में चयनित रचनाकारों की सूची जारी

• आजादी के अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों के योगदान पर पुस्तक प्रकाशित।


मयंक शुक्ला की रिपोर्ट।


बांदा (उ.प्र.)। शैक्षिक संवाद  मंच द्वारा देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय के संपादन में स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के जीवन एवं योगदान पर आधारित पुस्तक "राष्ट्र साधना के पथिक" का प्रकाशन दो भागों में किया जा रहा है। प्रथम भाग का लोकार्पण अगस्त माह के पहले पखवारे में किया जायेगा। पुस्तक हेतु केवल बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं से आजादी के आंदोलन में सहभागिता करने वाले 75 क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर जीवनीपरक लेख आमंत्रित किये गये थे। पूरे प्रदेश से 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं के लेख प्राप्त हुए थे। जिनमें से संवाद मंच की दो सदस्यीय समिति द्वारा चयनित 45 लेख पुस्तक के पहले भाग में प्रकाशित किये जा रहे हैं।

'राष्ट्र साधना के पथिक' के प्रथम भाग के लिए चयनित रचनाकार इस प्रकार हैं- आभा त्रिपाठी (मऊ), अभिषेक कुमार (सिद्धार्थ नगर), अनिल राजभर (वाराणसी), अनीता मिश्रा (बलरामपुर), अनुराधा दोहरे (इटावा), अर्चना वर्मा (गौतमबुद्ध नगर), अरविंद सिंह (वाराणसी), दुर्गेश्वर राय (गोरखपुर), हरियाली श्रीवास्तव (गौतमबुद्ध नगर), कमलेश कुमार पांडेय (वाराणसी), मनीष देव गुप्ता (अयोध्या), कुमुद (वाराणसी), ओमकार पाण्डेय (सीतापुर), प्रमोद दीक्षित मलय (बांदा), ऋतु श्रीवास्तव (हापुड़), राजबहादुर यादव (जौनपुर), डॉ. प्रज्ञा त्रिवेदी (बांदा), स्मृति दीक्षित (वाराणसी), सीमा मिश्रा (फतेहपुर), डॉ. श्रवण कुमार गुप्त (वाराणसी), वर्षा श्रीवास्तव (अलीगढ़), डॉ. पूजा यादव (कानपुर), बुशरा सिद्दीकी (हापुड़), रीनू पाल (फतेहपुर), शिवाली जायसवाल (मेरठ), पूजा चतुर्वेदी (हापुड़), आसिया फारूकी (फतेहपुर), बिधु सिंह (गौतमबुद्ध नगर), नीता कुमारी (अलीगढ़), विवेक पाठक (गोण्डा), मोनिका सिंह (बिजनौर), भावना शर्मा (मेरठ), नम्रता श्रीवास्तव (बांदा), डॉ. शालिनी गुप्ता (सोनभद्र), श्रुति त्रिपाठी (बस्ती),  गायत्री त्रिपाठी (सोनभद्र), सीमा कुमारी (सहारनपुर), अपर्णा नायक (महोबा), मीना भाटिया (गौतमबुद्ध नगर), माधुरी त्रिपाठी (बस्ती), डॉ. सुमन गुप्ता (झांसी), डॉ. रचना सिंह (उन्नाव), प्रतिमा उमराव (फतेहपुर), कंचन बाला (गौतमबुद्ध नगर) एवं राजेंद्र प्रसाद राव (मऊ) आदि। पुस्तक के द्वितीय भाग का लोकार्पण नवम्बर में किया जायेगा जिसके लिए रचनाकारों से आजादी के संघर्ष में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित लेख शीघ्र मंगवाये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा में इस पुस्तक के प्रकाशन को नवल प्रयोग एवं उपलब्धि माना जा रहा है जो आगामी पीढ़ी के लिए उपयोगी, प्रेरक और मार्गदर्शक पुस्तक होगी।

एड पर क्लिक करके जुड़े 👇👇👇

Wellcome Mandakini Times Digital News Portel - मन्दाकिनी टाइम्स में प्रकाशित होने वाले सभी लेखों व खबरों का सीधा संबंध खबर प्रदाता से है और सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी खबर देने वाले की होगी .More Info . - mandakinitimes@gmail.com समस्स्त प्रकार के विवादों के लिए न्याय क्षेत्र चित्रकूट होगा