बांदा ब्यूरो मयंक शुक्ला की रिपोर्ट!!
बांदा! भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू के खिलाफ तमाम भ्रष्टाचार के आरोप में कार्यवाही करते हुए अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया था। बांदा नगर पालिका में विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न ना हो इसी कड़ी में डीएम आनंद कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
करते हुए अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा के वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों और कर्तव्यों का प्रयोग निष्पादन और निर्वहन करने हेतु तत्काल प्रभाव से सुधीर कुमार आईएएस उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को नामित कर दिया है। जिला अधिकारी आनंद कुमार सिंह के आदेश में यह भी हवाला दिया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा सुधीर कुमार आईएएस उक्त पद का कार्य ग्रहण कर अनुपालन से अवगत कराएंगे।