प्रहलाद के ऊपर अनेक संकट आने पर भी कि भगवान ने रक्षा।
बांदा ब्यूरो चीफ मयंक शुक्ला।
⭕बांदा।अत्रि नगर अतर्रा में बाबूलाल दीक्षित (पूर्व प्राचार्य) संस्कृत महाविद्यालय के यहाँ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया , कथा व्यास ने आज भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए कहा कि ईश्वर की भक्ति कुमारावस्था से ही करना चाहिए, जब कोई ईश्वर की शरण में चला जाता है तो फिर कुछ नहीं बिगडता , प्रहलाद के ऊपर अनेक संकट आने पर भी भगवान ने रक्षा की, हिरण्यकश्यप और कयाधू से प्रहलाद का जन्म हुआ था, जन्म से ही प्रहलाद ईश्वर भक्ति में मन लगाया तथा कल्याण हुआ, कथा परीक्षित प्रमोद दीक्षित शिक्षक ने बड़े भक्ति भाव से कथा सुनी, विनोद दीक्षित ने सभी का सम्मान किया, डाक्टर अनुराग दीक्षित, शिवदत्त त्रिपाठी, लल्लूराम शुक्ल, दिनेश गौतम, रामावतार साहू सहित अतर्रा वासियों ने कहा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया, दीक्षित परिवारी जनों ने प्रसाद वितरण किया!